ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

बिहार: दिवाली के दिन युवक की हत्या से हड़कंप, तास खेलने के दौरान बदमाशों ने रेत दिया गला

12-Nov-2023 03:14 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं तो दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी जारी है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां मामूली विवाद पर एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई।


मंसूरचक थाना क्षेत्र के अगापुर गांव में दिवाली के दिन युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है। तास खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद बदमाशों ने गला रेतकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


दरअसल, ताश खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद दोस्त ने ही धारदार हथियार से युवक का गला रेत दिया। मृतक की पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के रहने वाले डोमन चौधरी का 22 वर्षीय बेटे दीपक कुमार चौधरी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दीपक कुमार चौधरी अपने अन्य साथियों के साथ एक गाछी में बैठकर ताश खेल रहा था। 


इसी दौरान सभी साथियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सभी एक दूसरे पर मारपीट के लिए उतारू हो गए। इसी क्रम में दूसरे साथी ने दीपक कुमार चौधरी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। मौके पर मंसूरचक थाने के पुलिस पहुंचकर किसी तरह मामला को शांत करने में जुटी है लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं।