खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
30-Oct-2024 02:15 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर के कल्याणपुर में बिहार की सबसे बड़ी दिवाली मनाई जाएगी, जहां 8 लाख दिए से पूरा गांव जगमगाएगा। जिले में राज्य की सबसे बड़ी दीपावली 30 अक्टूबर क यानी बुधवार को कल्याणपुर में मनाई जाएगी। इसके लिए ग्रामीणों के सहयोग से तैयारी शुरू कर दी गई है।
दरअसल, जिले के बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर में दीपोत्सव की भव्य तैयारी चल रही है। यहां पिछले पांच वर्षों से बिहार की सबसे बड़ी दिवाली मनाई जा रही है। इस बार भी 8 लाख दीपक जलाए जाएंगे। बड़ी दुर्गा महारानी कल्याणपुर परिसर में यूथ क्लब की ओर से दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है।
बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर से एनएच 80 तक के एक किलोमीटर क्षेत्र में दीपक जलाए जाएंगे। वही मंदिर परिसर से लेकर गंगा किनारे तक पीतल तथा मिट्टी के दीए जलाए जाएंगे। बडी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर में यूथ क्लब की ओर से पहली बार वर्ष 2020 में 1 लाख 75 हज़ार, वर्ष 2021 में 5 लाख, वर्ष 2022 में 6 लाख, वर्ष 2023 में 7 लाख 50 हज़ार दीप जलाए गये थे। इस वर्ष 8 लाख दीप जलाए जाएंगे।
8 लाख दीपों को जलाने में करीब 10 हज़ार लीटर तिल का तेल तथा 25 क्वींटल घी का उपयोग किया जाएगा। दीपक में तेल एवं घी डालने का काम सुबह से ही शुरू हो जाता है। वही यूथ क्लब के सदस्यों ने बताया की मंदिर परिसर में घी के एवं अन्य जगहों पर तिल के तेल के दीपक जलाए जाते हैं।
इस मामले में डॉ. नीतीश चन्द्र दुबे ने बताया कि कल्याणपुर में बिहार के सबसे बड़े दीपोत्सव मनाए जाने की तैयारी चल रही है। हर कोई दीपोत्सव में भाग लेकर एक दीपक जलाएं। दीपोत्सव की तैयारी में यूथ क्लब के लोग दिन रात लगे हुए हैं। तैयारी अब अंतिम चरण में है।