Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
30-Oct-2024 12:37 PM
By First Bihar
BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है। जहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम के हालात बने हुए हैं।
जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मकरदही में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है। मृतक बच्ची की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी सुधीर ठाकुर की पुत्री आकृति कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर मौजूद हो गए।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही इस मामले की सभी तरह की जानकारी निकल कर सामने आएगी।