ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / दिवाली से पहले राज्य कर्मियों को CM नीतीश देंगे उपहार, डीए में होगा...

दिवाली से पहले राज्य कर्मियों को CM नीतीश देंगे उपहार, डीए में होगा बढ़ोतरी

28-Oct-2023 07:52 AM

By First Bihar

PATNA : दिवाली से पहले राज्य सरकार के सेवकों को बड़ा उपहार देने की तैयारी शुरू कर दी है। दीपावली के पहले सीएम नीतीश कुमार सरकारी कर्मी और पेंशन भोगियों को उनके डीए यानी मंहगाई भत्ता में इजाफा करने जा रहे हैं। पेंशनर और कर्मियों को महंगाई भत्ता का तोहफा दिया जाएगा।इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने 03 नवंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मीटिंग में सरकारी सेवक और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते पर हरी झंडी दी जाएगी। वित्त विभाग ने कैबिनेट सचिवालय को महंगाई भत्ता का प्रस्ताव भेज दी है।


दरअसल, सरकारी सेवकों और पेंशन पाने वाले पेंशनधारियों को डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। वर्तमान में सरकारी सेवकों को और पेंशनधारियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। सातवें वेतनमान का लाभ ले रहे कर्मियो और पेंशनर को यह लाभ मिल रहा है। अब महंगाई भत्ता में चार फीसदी का इजाफा किया जाएगा। अब राज्य में महंगाई भत्ता को  42 फीसदी से बढ़ाकर 46 किया जाएगा।


मालूम हो कि, सरकार के फैसले के बाद बिहार के 5 लाख सरकारी सेवकों फायदा मिलेगा। जबकि इतने ही पेंशन भोगी को इससे लाभान्वित होंगे। एक जुलाई 2023 से इसका आर्थिक लाभ मिलेगा। दिसंबर के सैलरी में एरियर दिया जाएगा। इससे पहले केंद्रीय कर्मियों और पेंशनधारियों को DA में इजाफा पहले ही किया गया है। 18 अक्टूबर को मोदी कैबिनेट में यह फैसला लिया। 


आपको बताते चलें कि,  महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी से यदि किसी कर्मी को प्रति माह 36,500 रुपए बेसिक सैलरी है तो उसे वर्तमान में  बेसिक सैलरी पर 42 फीसदी डीए मिल रहा है। इसके हिसाब से यह 15,330 रुपए प्रतिमाह होता है। यानी बेसिक और डीए मिला दें, तो यह राशि 51 हजार 830 हो जाती है।अगर जुलाई 2023 से डीए 4% बढ़ जाता है तो कर्मचारियों का बढ़ा हुआ डीए अमाउंट में 1,460 रुपये होगा। अब 15,330+1460 करेंगे तो कुल डीए अमाउंट 16,790 रुपये हो जाएगा। इस तरह से सरकार के कर्मचारियों की मासिक सैलरी में 1460 रुपये प्रतिमाह बढ़कर आने लगेंगे।