ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा

दिवाली के दिन जुआ खेलना पड़ा भारी, पुलिस के डर से युवक ने नदी में लगाई छलांग, गई जान

25-Oct-2022 11:44 AM

SIWAN : बिहार के सिवान में दिवाली के दिन जुआ खेलना एक युवक को काफी भाड़ी पड़ गया। दरअसल, सिवान नगर थाना इलाके के शिवव्रत साह छठ घाट पर दिवाली की रात दोस्तों के साथ जुआ खेलना एक युवक को महंगा पड़ गया और उसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।  


मिली जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात शिवव्रत साह छठ घाट पर कुछ युवक दिवाली की रात जुआ खेल रहे थे, इसी दौरान रात्री पेट्रोलिंग में गई पुलिस टीम को इस बात की जानकारी मिलने पर शिवव्रत साह छठ घाट की और रुख किया गया। लेकिन, इसी दौरान पुलिस को दखने पर वो लोग भागने लगे और पुलिस से बचने के लिए तीन युवक ने दाहा नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिवान के कागज़ी मुहल्ला निवासी छोटे अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र वसीम अकरम के रूप में हुई है।


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दिवाली की रात वसीम अपने 2 अन्य दोस्तों के साथ नदी किनारे जुआ खेल रहा था। जुआ खेलने के दौरान वहां पुलिस आ गयी जिससे सभी लोग भागने लगे। इसी क्रम में वसीम ने अपने 2 दोस्तों के साथ पुलिस से बचने के लिए दाहा नदी में छलांग लगा दी। जिसमें नदी में कूदने के बाद उसके 2 दोस्त तो तैरकर बाहर निकल गए, जबकि वसीम नदी में डूब गया। इसके बाद लोगों की भीड़ नदी किनारे एकत्रित होने लगी। 


वहीं, इस घटना को लेकर पूछताक्ष करने गई  पुलिस को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। हालांकि, बाद में वरीय पुलिसकर्मी द्वारा समझा-बुझाकर लोगों को शांत करवाया। वहीं, करीब 3 घंटे के बाद युवक का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर नदी में तैरते हुए देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतक वसीम के शव को नदी से बाहर निकाला।