ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

दिवाली-छठ पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस, DM ने जारी किया ये आदेश

दिवाली-छठ पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस, DM ने जारी किया ये आदेश

10-Nov-2023 08:06 AM

By First Bihar

PATNA : देश समेत बिहार में त्यौहारों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में पुलिस प्रसाशन की टीम भी अलर्ट मोड पर आ गई है। बिहार में भी  दिवाली और छठ महापर्व पर सुरक्षा के लिए बिहार पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। दिवाली पर घरों से चोरी की घटना को रोकने के लिए थानेदारों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख बाजार व मॉल के पास पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने दीपावली से लेकर छठ महापर्व तक पटना जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों के अवकाश पर 10 से 20 नवंबर तक रोक लगा दी है। जिले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आदेश जारी हुआ है।


डीएम ने कहा कि आगामी पर्व- त्योहार के अवसर पर विधि- व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडलवार वृहत रूप से मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्तर से लेकर अनुमंडल स्तरीय और क्षेत्रीय पदाधिकारियों का अपने- अपने मुख्यालय में उपस्थित रहना विधि- व्यवस्था के दृष्टिकोण से अनिवार्य है। गुरुवार को कार्यहित में उपर्युक्त आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।


वहीं, छठ के मद्देनजर सुरक्षा की पुख्ता योजना तैयार कर ली गई है। पुलिस व यातायात के वरीय पुलिस अधिकारी छठ घाटों पर सुरक्षा और पार्किंग का जायजा ले रहे हैं। पर्व के दौरान घाटों पर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। वहीं, सादे लिबास में मौजूद पुलिसकर्मी संदिग्धों पर नजर रखेंगे। हंगामा करते ही हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए जाएंगे। 


उधर, चप्पे-चप्पे पर बल की नियुक्ति होगी। इस बार दीघा और क्लेक्ट्रेट दो बड़े घाट होंगे। वहां जाने वाले छठव्रति और श्रद्धालु की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। घाटों पर उद्घोषणा प्रणाली के जरिये जरूरी निर्देशों का प्रसारण किया जाएगा। खतरनाक छठ घाटों पर पुलिस की चौकसी रहेगी। गंगा नदी में नावों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। अफवाह उड़ानों वालों पर भी पुलिस नजर रखेगी।