बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
24-Feb-2021 12:15 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: जिले में बुजुर्ग दिव्यांग की हत्या से आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर हमला बोला। आक्रोशित भीड़ ने हत्या के आरोपी के घर और दुकान पर जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की। इस दौरान आरोपी और उसका परिवार घर छोड़ मौके से फरार हो गये। आक्रोशित ग्रामीण और परिजन हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बीते 23 फरवरी को सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही गांव में अपराधियों द्वारा भरी पंचायत में एक दिव्यांग बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने आज जमकर बवाल काटा। बताया जाता है कि मंदिर की सरकारी जमीन पर अनिल राय और मुन्ना राय ने जबरन कब्जा कर रखा था। जहां पीसीसी ढलाई का काम कर चल रहा था तभी अनिल राय और मुन्ना राय के द्वारा जबरन काम को रुकवा दिया गया। पीसीसी ढलाई का काम रोके जाने के बाद ग्रामीणों के साथ उनकी बकझक होने लगी। जिसे लेकर एक पंचायत बुलाई गई। जिसमें अनिल राय और मुन्ना राय दोनों शामिल हुए। तभी अचानक दोनों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। इस दौरान बदमाशों ने पंचायत में शामिल बुजुर्ग दिव्यांग शत्रुघ्न पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गये। बीच पंचायत में हुई हत्या की वारदात से गुस्साएं ग्रामीणों ने आज आरोपी के घर और दुकान में तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा मचाया। ग्रामीण और परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।