पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
15-May-2023 01:12 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली गांव में आयोजित हनुमंत कथा का आज तीसरा दिन है। आज तीन बसे से तरेत में बागेश्वर धान के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार लगने वाला है। दिव्य दरबार में बाबा बागेश्वर लोगों की पर्चियां निकालेंगे। इसके लिए धीरेंद्र शास्त्री होटल पनाश से तरेत के लिए रवाना हो गए हैं। होटल के बार उनके चाहने वाले लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है जबकि तरेज में लाखों लोग अपने बागेश्वर सरकार का सुबह से ही इंतजार कर रहे हैं।
पटना के होटल पनाश से निकले बाबा बागेश्वर का बाहर खड़े सैकड़ों लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान किसी ने बाबा को गुलाब का फूल दिया तो किसी ने चाकलेट देकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पटना की सड़कों पर बाबा के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई बागेश्वर सरकार की एक झल पाने के लिए उतावला दिखा।
उधर, तरेत स्थित कार्यक्रम स्थल पर लाखों लोगों की भारी भीड़ सुबह से ही बागेश्वर सरकार का इंतजार कर रही है। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि आज दिव्य दरबार नहीं लगेगा लेकिन बात में दिव्य दरबार के लगने की बात सामने आई। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद बाबा बागेश्वर लोगों की पर्ची निकालेंगे। इसके बाद शाम हनुमंत कथा की शुरुआत होगी।