ब्रेकिंग न्यूज़

Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल

डिवाइड एंड रूल की नीति अपना रहे नीतीश, चिराग बोले- बिहार में विकास से अधिक समाज को बांटा

डिवाइड एंड रूल की नीति अपना रहे नीतीश, चिराग बोले- बिहार में विकास से अधिक समाज को बांटा

13-Nov-2022 08:34 PM

By amit kumar

SASARAM: रोहतास में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। चिराग पासवान ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा बिहार में विकास से ज्यादा नीतीश कुमार ने बिहारियों को बांटने का काम किया है। जिस तरह से ब्रिटिश हुकूमत ने डिवाइड एंड रूल की नीति अपनाती थी ठीक उसी तरह से नीतीश कुमार ने एक रणनीति के तहत लोगों को धर्म और जात-पात के नाम पर बांट डाला है।


दरअसल, चिराग पासवान रविवार को अकोढ़ीगोला के प्रेमनगर मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने सासाराम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार प्रहार किया। चिराग ने कहा कि जैसे अंग्रेज बांटो और शासन करो की रणनीति पर काम करते थे ठीक उसी तरह से नीतीश कुमार ने भी समाज को बांटकर राज करने का काम किया है। बिहार के मुख्यमंत्री होने के नाते उनकी जिम्मेवारी थी कि वे राज्य की जनता को एक साथ लेकर चलें लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और लोगों को जात-पात के नाम पर बांटकर राजनीति की।


चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी परिवार के मुखिया की जिम्मेवारी होती है कि वह पूरे परिवार को एक सूत्र में बांखकर रखे लेकिन बिहार के मुखिया होने के नाते नीतीश कुमार ने लोगों में एकता लाना तो दूर और दलित और को महादलित किया और पिछड़ा को अतिपिछड़ा में बांटने का काम किया। उन्होंने कहा कि राज्य में जिस तरह के हालात हैं प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होना तय है। लोकसभा के चुनाव के साथ ही विधानसभा का चुनाव भी बिहार में होना तय है और इसके लिए सीएम नीतीश कुमार पूरी तरह से जिम्मेवार हैं।