ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Home / news / दिवंगत सुशील मोदी के घर पहुंचे अमित शाह, परिजनों से की मुलाकात

दिवंगत सुशील मोदी के घर पहुंचे अमित शाह, परिजनों से की मुलाकात

23-May-2024 07:27 PM

By First Bihar

PATNA: गुरुवार की शाम पटना पहुंचने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एयरपोर्ट से राजेन्द्र नगर स्थिति दिवंगत सुशील मोदी के आवास पर पहुंचे। जहां सुशील मोदी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्होंने श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। इस दौरान अमित शाह ने सुशील मोदी की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। अमित शाह ने इस घटना पर दुख जताया और शोकाकुल परिवार को ढांढस बढ़ाया। 


बता दें कि बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की पिछले दिनों दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। वो गले के कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन के बाद बीजेपी के साथ साथ बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई थी। पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया था। लोकसभा चुनाव के बीच सुशील मोदी का निधन बीजेपी के लिए बड़ी क्षति है।


सुशील मोदी के निधन के बाद पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह राजेंद्रनगर स्थित सुशील मोदी के आवास पहुंचे थे और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी थी। इसके बाद वह बिहार बीजेपी के दफ्तर पहुंचे थे और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की थी। 


पीएम मोदी के बाद अब अमित शाह दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मिलने पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट से वो सीधे सुशील मोदी के आवास के लिए रवाना हो गये। जहां सुशील मोदी के परिजनों से मुलाकात की। अमित शाह पटना में आज रात्रि विश्राम करेंगे और शुक्रवार को आरा और जहानाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर पटना में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।