ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / दिवंगत मेवालाल चौधरी को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, बोले.. इस परिवार से हमारा...

दिवंगत मेवालाल चौधरी को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, बोले.. इस परिवार से हमारा पुराना नाता रहा है

09-Sep-2021 10:25 PM

MUNGER: बिहार के पूर्व मंत्री दिवंगत मेवालाल चौधरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री नतीश कुमार आज मुंगेर के तारापुर पहुंचे थे। कमर गामा स्थित आवास पर पहुंचकर सीएम ने उनके तैलिय चित्र पर माल्यार्पण किया और इस मौके पर उन्हें याद किया।


इस मौके पर मेवालाल चौधरी के कोई पुत्र मौजूद नहीं थे। मेवालाल चौधरी के बड़े भाई अंबिका चौधरी और भतीजे नीलेश चौधरी इस दौरान उपस्थित थे। सीएम नीतीश के साथ मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी एवं संजय झा मौजूद थे। 


गौरतलब है कि कोरोनाकाल में मेवालाल चौधरी के निधन के बाद खाली हुए तारापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने है। राजद इसके लिए पहले से ही ताल ठोक चुका है। 


मुख्यमंत्री का आज मेवालाल चौधरी को श्रद्धांजलि देने जाने के कार्यक्रम को उपचुनाव के सन्दर्भ में ही देखा जा रहा है। हालांकि इस दौरान सीएम ने इस संदर्भ में मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते दिखे।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दिवंगत मेवालाल चौधरी के परिवार से हमारा पुराना नाता रहा है। वे जनता दल यूनाइटेड के सच्चे सिपाही थे। मेवालाल जी की पत्नी नीता चौधरी भी यहां की विधायक थीं। उनका भी आकस्मिक निधन हो गया था।


मेवालाल सबौर कृषि विवि के कुलपति भी रह चुके थे। वे तारापुर विस से विधायक थे और बिहार के शिक्षा मंत्री भी थे। कोरोना के कारण उनका निधन हो गया था। इस दौरान मेवालाल जी को श्रद्धांजलि भी नहीं दे पाया था। कोरोना गाइडलाइन में छूट दी गयी तो हम आज उनके आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने आएं हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत मेवालाल और उनकी पत्नी नीता चौधरी के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।