ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / दिवंगत अनवर अली के परिजनों से मिले मांझी, निधन पर जताया शोक, कहा-दुख...

दिवंगत अनवर अली के परिजनों से मिले मांझी, निधन पर जताया शोक, कहा-दुख की इस घड़ी में हम दानिश रिजवान के साथ

07-May-2024 08:16 PM

By First Bihar

ARRAH: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व गया से एनडीए के लोकसभा उम्मीदवार जीतनराम मांझी मंगलवार को आरा पहुंचे। जहां दिवंगत डॉ. अनवर अली के परिजनों से मुलाकात की। स्व. अनवर अली के निधन पर दुख जताया और अपनी संवेदना प्रकट की।   जीतनराम मांझी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम अपने राजनीतिक सलाहकार दानिश रिजवान के साथ हैं। 


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी मंगलवार की दोपहर तरी मुहल्ला स्थित अपने राजनीतिक सलाहकार डॉ. दानिश रिजवान के परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। डॉ. दानिश के बड़े भाई स्व. अनवर अली उर्फ मून के निधन के उपरांत मांझी अपनी संवेदना प्रकट करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे।


 इस दौरान पुर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व.अनवर अली एक जानकार चिकित्सक के साथ-साथ समाजिक कार्यकर्ता भी थे। जो हमेशा सबकी मदद करते थे। मांझी ने कहा की डॉक्टर अनवर अली जी का असमय जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है। जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है। दुख के इस घड़ी में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एनडीए गठबंधन दानिश रिजवान के परिवार के साथ खड़ा है।

news image


news image