दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?
12-Jul-2022 08:14 AM
PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. राज्य में नगर निकाय के चुनाव सितंबर-अक्टूबर में हो सकते हैं. सोमवार को उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इस बात के संकेत दिए. उन्होंने बताया कि बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. अगस्त तक यह काम पूरा हो जाएगा. इसके बाद सितंबर से चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होने की संभावना है.
निवार्चन आयोग की ओर से शहरी निकायों में चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इस माह की 18 तारीख तक वोटर लिस्ट के अनुसार मतदाताओं की संख्या अपडेट कर दी जाएगी. नगर निकाय चुनाव में बूथों के प्रारूप को लेकर 19 जुलाई को जानकारी देने की बात सामने आई है. इसके बाद एक अगस्त तक दावा आपत्ति ली जाएगी. आयोग की वेबसाइट पर 11 से 14 अगस्त तक पोलिंग बूथों की अंतिम सूची अपलोड कर दी जाएगी.
बता दें कि चुनाव आयोग की अनुमोदित सूची का अंतिम प्रकाशन 29 अगस्त को होगा. इसके बाद किसी भी दिन चुनाव की घोषणा की जा सकती है. मालूम हो कि पटना नगर निगम समेत राज्य के सभी नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायतों के पांच साल का कार्यकाल जून में ही समाप्त हो चुका है. शहरी निकायों की कमान प्रशासक को मिलेगी या प्रशासक पर्षद को, इस पर भी अभी तक अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है. उम्मीद है कि शहरी निकायों में चुनाव तक प्रशासक पर्षद को कमान सौंपी जा सकती है.