Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Bihar News: महोदय...आप हमारे अंगरक्षक हैं, भाजपा विधायक की यह बात सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके, हंसते हुए अध्यक्ष बोले- अंगरक्षक नहीं संरक्षक बोलिए... Bihar teachers : बिहार में शिक्षा सेवकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस काम के लिए मिलेंगे 10-10 हजार रुपये आर्थिक सहायता SUCCESS STORY: कौन है बिहार के गौतम कुमार? बिहार के खाने को दिलाई ग्लोबल पहचान, पीएम मोदी तक पहुंची थाली Padma Shri : हुजूर..आपको तो पद्मश्री मिलनी चाहिए, भाजपा विधायक की बात सुनकर गदगद हो गए स्पीकर, मंद -मंद मुस्कुराने लगे प्रेम कुमार Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट
24-Sep-2020 07:41 PM
PATNA: स्नातकों व शिक्षकों के साथ संवाद के लिए आयोजित वर्चुअल सभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के मद्देनजर केरल, ओडिसा आदि कई राज्यों द्वारा शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन में जहां कटौती की गयी, वहीं बिहार में 3.5 लाख शिक्षकों के वेतन में गंभीर आर्थिक संकट के बावजूद 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गयी है जिससे उनके मूल वेतन में 2.700 से 4.000 तक की वृद्धि होगी। इससे राज्य सरकार को 2.765 करोड़ का अतिरिक्त व्यय वहन करना पड़ेगा।
इसके साथ हीं विश्वविद्यालय शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ दिया गया है तथा हाल हीं में 4.638 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला है। इसके साथ हीं विश्वविद्यालय शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ दिया गया है तथा हाल हीं में 4.638 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया है। उच्च शिक्षा के लिए एक लाख से ज्यादा नौजवानों को महज 4 प्रतिशत के ब्याज पर 1.100 करोड़ का ऋण दिया गया है। प्रदेश की शेष बची 3.350 पंचायतों में नौंवी की पढ़ाई तथा राज्य के 5.500 स्कूलों में टीवी और इंटरनेट के जरिए स्मार्ट क्लास शुरू की गई है।
लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए सभी वर्ग और श्रेणी से इंटर उतीर्ण करने वाली लड़कियों को 10 हजार और स्नात्तक उतीर्ण करने पर 25 हजार रूपये दिया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि एनडीए के पहले जिन लोगों को 15 साल राज्य करने का मौका मिला उन्होंने चरवाहा विद्यालय खोला, जो उन्हीं के कार्यकाल में बंद भी हो गया। उन्होंने पहलवान विद्यालय खोलने का एलान किया था जबकि एनडीए के कार्यकाल में आईआईटी, लाॅ यूनिवर्सिटी, प्रबंधन संस्थान सहित दर्जनों राष्ट्रीय स्तर के संस्थान खोले गये।