RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
13-Nov-2023 07:04 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: दिवाली के मौके पर रंग-बिरंगी रौशनी देने वाले चाइनिज बल्ब से घर को सजाने के दौरान एक आर्मी मैन की करंट लगने से मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव की है।
जहां आर्मी के जवान विनय कुमार की करंट लगने से मौत हो गयी। दिवाली के मौके पर घर में लाइट लगाने के दौरान वे करंट की चपेट में आ गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक आर्मी जवान नाम विनय कुमार हिमाचल प्रदेश में तैनात थे। 31 अक्टूबर को वे दिवाली की छुट्टी पर अपने पैतृक गांव गढिया आए हुए थे।
कुछ दिन बाद ही उन्हे वापस अपनी ड्यूटी पर हिमाचल प्रदेश जाना था लेकिन इससे पहले ही करंट लगने से उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद अचानक दिवाली की खुशियां गम में तब्दिल हो गयी। चारों ओर चीख पुकार मच गयी। छोटे बेटे के इस कदर जाने से बुजुर्ग पिता और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पति के जाने के गम से पत्नी बेसुध पड़ी हुई है।
दिवाली में घर सजाने के दौरान बिजली का करंट लगने से उनकी मौत हो गई। इस घटना से खुशी का माहौल अचानक गम में तब्दिल हो गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
मृतक आर्मी जवान विनय कुमार के पिता सुरेश यादव ने बताया कि यदि बेटा की मौत ड्यूटी के दौरान दुश्मनों से लड़ते-लड़ते होती तो हम समझते देश के लिए मेरा बेटा शहीद हो गया लेकिन उसका इस तरह दुनियां से चले जाना परिवार सहित गांव के लिए दु:खद है। बता दें कि मृतक जवान के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और बड़े भाई भी आर्मी में क्लर्क है वो राजस्थान जोधपुर में पोस्टेड हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।