Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
31-Oct-2024 11:25 AM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के नालंदा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां छोटी दीपावली के दिन तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। दीवाली के दिन 3 घरों का चिराग बुझ गया है। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जेल गेट के सामने स्थित छठ घाट का है। जहां तालाब में पैसा चुनने के दौरान दो बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की मोहद्दीनपुर गांव के गोइठवा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान मथुरिया मोहल्ला निवासी सागर पांडे के 9 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार और अम्बेर मोहल्ला निवासी सुरेंद्र यादव का 11 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार एवं मोहद्दीनपुर गांव निवासी की 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी शामिल है। घटना के संबंध में स्थानीय वार्ड पार्षद का आरोप है कि स्मार्ट सिटी के तहत तालाब का जीणोद्धार कराया है, लेकिन लेवल को नहीं मिलाया गया। जिसके कारण तालाब में कहीं गहराई ज़्यादा है तो कहीं कम। ऐसे में यह तालाब खतरनाक हो गया है।
इस घटना को लेकर परिवार के लोगों ने बताया कि आदित्य कुमार और सुभम कुमार दोस्तों के साथ टिकुलीपर स्थित तालाब के पास गया था। जहां पैर फिसलने से दोनों तालाब में गिर गहरे पानी में चले गये। दूसरे साथियों ने डूबने का शोर मचाया तो स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और डॉयल 112 की पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।
इधर, काजल कुमारी सहेली के साथ शौच करने गई तो पैर फिसलने से गोइठवा नदी में डूब गई. स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को बाहर निकाला गया. सभी के शव को पुलिस ने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप कर बिहारशरीफ सीओ प्रभात रंजन ने सदर अस्पताल पहुंच मृतक के आश्रितों को तत्काल 20-20 हजार का सहायता राशि सौंप आगे की कार्रवाई में जुट गई है।