ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था

दिनदहाड़े छात्र को गोली मारकर हत्या : गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

13-Jun-2024 02:19 PM

By First Bihar

SIWAN : बिहार में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सिवान से आ रहा है। जहां दिनदहाड़े कोचिंग से लौट रहे छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र दुरोंधा थानाक्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत के भरोसा कुंवर टोला निवासी सुधीर सिंह का पुत्र भानु कुमार सिंह है। जो महाराजगंज में कोचिंग में पढ़ने आया था। जहां कोचिंग से पढ़कर अपने घर वापस लौटने के दौरान कुछ अपराधियों ने छात्र की गोली मार कर हत्या कर दी।


मिली जानकारी के अनुसार सिवान के दुरोंधा थानाक्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत के भरोसा कुंवर टोला में कोचिंग से पढ़कर वापस आ रहे छात्र को गोली मार हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस शव की छानबीन कर रही है। गुसाए लोगों ने राजेंद्र चौक पर प्रदर्शन कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। घटना के विरोध में इलाके का बाजार भी बंद करा दिया गया है। लेकिन अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि किस मकसद से इस छात्र की हत्या की गई है। 


उधर, पुलिस यह जानने की कोशिश में लगी हुई है कि छात्र का किसी से कोई विवाद था या फिर पैसों के लेनदेनका का कोई झगड़ा। अभी तक पुलिस इस बात का खुलासा नहीं कर सकी है कि छात्र की हत्या क्यों की गई। हालांकि आरोपियों तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों की गिररफ्तारी कर ली जाएगी है।