बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
10-May-2021 01:18 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR: लॉडाउन के बीच इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी गांव की है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जाता है कि अमरी गांव निवासी होरिल मंडल के बेटे धीरज मंडल का गांव के ही निरंजन मंडल की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे लेकर गांव में पांच महीने पूर्व पंचायत भी बुलाई गयी थी। पंचायत के फैसले के अनुसार धीरज मंडल गांव से दूर खेत में घर बनाकर रह रहा था जहां वह अपनी पत्नी के साथ रहता था।
पंचायत के फैसले के फैसले के बाद ही उसने दूसरी लड़की से शादी की थी और आज दिनदहाड़े गांव में गोली मारकर अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गयी है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।