हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी
30-Dec-2021 04:13 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से है जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार दो अपराधियों ने कारोबारी से दिनदहाड़े 5 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
घटना बहादुरपुर गुमटी के पास उस वक्त हुई जब कारोबारी वीरेंद्र कुमार रुपये से भरे बैग लेकर जा रहे थे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने हथियार के बल पर कारोबारी से बैग में रखे पांच लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो चुके थे।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक कदमकुआं थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल करती रही लेकिन इसके बाद सीमा विवाद का मामला बता केस को बहादुरपुर थाने के हवाले कर दिया गया। इस दौरान पीड़ित कारोबारी कभी कदमकुआं तो कभी बहादुरपुर थाने का चक्कर लगाता रहा और कार्रवाई की मांग करता रहा। दोनों थानों की पुलिस के बीच सीमा विवाद के कारण यह मामला अधर में लटक गया है।
लूट की घटना के बाद जब पीड़ित कारोबारी रिपोर्ट दर्ज कराने कदमकुआं थाना पहुंचा तब पुलिस ने घटनास्थल कदमकुआं क्षेत्र में नहीं पड़ने की बात कही। बताया गया कि यह मामला बहादुपुर थाने का है। अगमकुआं थाना पुलिस ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया और जब पीड़ित बहादुपुर थाने गया तो वहां की पुलिस इसे कदमकुआं थाने का मामला बताया। सीमा विवाद को लेकर पीड़ित दो घंटे तक दोनों थाने का चक्कर लगाता रहा।
पीड़ित कारोबारी काफी परेशान है उनका कहना है कि जहां यह घटना हुई है वह जिस किसी थाना क्षेत्र में पड़ता है कम से कम मामले की जांच तो शुरू की जाने चाहिए। अपराधियों का पता लगाने के बजाय पुलिस सीमा विवाद में फंसी रही। वही बहादुरपुर थाना प्रभारी ने भी लूट की बात कही है। उन्होंने बताया कि कारोबारी के साथ लूट हुई है। दो बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। सीमा विवाद पर उन्होंने कहा कि हमलोग इस मामले को देख रहे हैं।