मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
22-Jun-2022 06:48 PM
ARARIA: अररिया में बेखौफ अपराधियों ने ऑटो चालक को गोली मार दी है। गर्दन में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र के जमुआन की है जहां अज्ञात अपराधियों ने ऑटो चालक को गोली मार दी। ऑटो चालक सुजीत कुमार सिंह को गर्दन में गोली लगी है। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
ऑटो चालक की पहचान ओमनगर वार्ड 8 निवासी सुजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि भरगामा के खजूरी से दवा दुकान में दवा पहुंचाकर वह वापस अररिया लौट रहा था तभी इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट के नीयत से घेर लिया और गोली मार दी।
घटना के बाद ऑटो चालक खुद भरगामा थाने पहुंच गया और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद भरगामा थाना पुलिस ने घायल ऑटो चालक को भरगामा पीएचसी में ईलाज के लिए भर्ती कराया। जहां प्राथिमक इलाज के बाद चिकित्सकों ने घायल ऑटो चालक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।