बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
07-Oct-2021 02:29 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां बेखौफ बदमाशों ने होमगार्ड कॉन्स्टेबल को गोली मार दी है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल अशोक यादव को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघरा NH-28 के पास की है।
घायल होमगार्ड कॉन्स्टेबल की पहचान 48 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है जो साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबूराही के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि होमगार्ड जवान अशोक यादव अपने सहयोगी के साथ तेघरा जा रहे थे। रुदौली में स्थित एसबीआई बैंक से पैसा निकालने के लिए वे तेघरा से आगे जैसे ही बढ़े बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घायल अशोक यादव ने बताया कि सिपाही जीतेंन्द्र बदमाशों को पहचानता है।
होमगार्ड कॉन्स्टेबल अशोक यादव जब एसबीआई ब्रांच से कैश निकालने जा रहे थे तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल अशोक यादव बेहोश होकर हाइवे पर गिर गड़े। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड जवान को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो होमगार्ड जवान एसबीआई की शाखा से रुपए निकालने जा रहे थे तभी इसी दौरान बदमाशों ने एक जवान को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।