Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल
15-Jul-2021 01:45 PM
By Meraz Ahmad
GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने हथियार के बल पर 3 लाख 90 हजार रूपये लूट लिए। बाइक सवार अपराधियों ने एयरटेल पेमेंट बैंक संचालक के संचालक को अपना शिकार बनाया। इस दौरान बदमाशों ने पिस्टल की बट से दिव्यांग संचालक पर हमला बोला और पास रखे 3 लाख 90 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये। हमले में घायल संचालक को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। घटना भोरे के विजयीपुर रोड की है। जहां दिनदहाड़े लूट की इस घटना से इलाके में हड़कप मच गया। अपराधियों को मनोबल ऐसा की दिव्यांग को भी नहीं छोड़ा। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के बडहरा गांव निवासी विकास मिश्रा की वायरलेस मोड़ पर एयरटेल की दुकान है। विकास मिश्रा पैर से दिव्यांग हैं जो अपनी ट्राइसाइकिल से दुकान जा रहे थे। विजयीपुर रोड पर वायरलेस मोड़ के पास जैसे ही वे पहुंचे एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। पहले तो पिस्टल के बट से उन पर हमला कर दिया और पास रखे 3.90 लाख रुपये लूट लिए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी मौके से फरार हो गये। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिनदहाड़े दिव्यांग व्यक्ति से लूट की वारदात की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।