Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
12-Aug-2024 02:40 PM
By First Bihar
DESK: दो नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को गोली मार दी और 3 लाख कैश लूटकर हथियार लहराते फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। वही गोली लगने से सीएसपी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया। मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने गिरिडीह से रांची रेफर कर दिया।
घटना गिरिडीह के सरिया इलाके की है जहां केसवारी स्थिति बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक विश्वनाथ यादव से 3 लाख कैश बदमाशों ने लूट लिया जब उन्होंने लूट का विरोध किया गोली मार दी। दोनों अपराधी बाइक से ग्राहक सेवा केंद्र में पहुंचे थे और इस वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।