घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
08-Jun-2022 07:05 PM
DESK: डिंपल कपाड़िया अपना 65वां बर्थडे मना रही हैं और एक्ट्रेस डिंपल और राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना के लिए ये दिन बेहद खास है. डिंपल ने अपनी बेटियों की परवरिश बेहद शानदार तरीके से की है. ट्विंकल ने अपनी और बहन रिंकी खन्ना के साथ मां की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है और प्यार भरे लफ्जों में डिंपल को जन्मदिन की बधाई दी है।
ट्विकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रिंकी खन्ना अपनी मां की गोद में बैठी हैं और ट्विंकल बगल में बैठ कर डिंपल के कंधे से सिर को टीकाकार हंसते हुए नजर आ रहीं हैं.इस तस्वीर में डिंपल भी काफी प्यारी लग रहीं हैं. अगर तस्वीर पर गौर करेंगे तो तस्वीर में डिम्पल काफी यंग और अनेर्जेटिक लग रहीं है और यह तस्वीर चूंकि काफी पहले की है इसीलिए ट्विंकल इसमें बेहद हीं खूबसूरत लग रहीं है।
ट्विंकल ने दी दिल छूने वाली बधाई
इस तस्वीर को शेयर कर ट्विकल खन्ना ने कैप्शन में लिखा ‘बर्थडे गर्ल का दिल उनके चेहरे से भी अधिक खूबसूरत है. हैप्पी बर्थडे मॉम’. ट्विंकल की इस बात का टिस्का चोपड़ा ने समर्थन किया है.
बॉबी को फैंस भी कह रहे है “हैप्पी बर्थडे”
इस तस्वीर पर एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने भी हार्ट इमोजी शेयर कर लिखा ही कि ‘सबसे खूबसूरत महिला को जन्मदिन की बधाई’ उधर ताहिरा कश्यप ने भी हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार जताया है साथ हीं फैंस भी जमकर डिंपल कपाड़िया को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. वहीं कई सारे फैंस ने लिखा ‘हैप्पी बर्थडे बॉबी’.
कपाड़िया का डेब्यू फिल्म - बॉबी
डिंपल ने राज कपूर की फिल्म बॉबी से डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके को-स्टार ऋषि कपूर थे. मात्र 16 साल की उम्र में डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी कर ली थी. बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना का जन्म 1974 में हुआ तब डिंपल टीनएज में थी. 1977 में दूसरी बेटी रिंकी खन्ना का जन्म हुआ था।
कुछ हीं समय बाद राजेश खन्ना और डिंपल अलग-अलग रहने लगे थे. हालांकि दोनों ऑफिशियली कभी सेपरेट नहीं हुए. वहीँ डिंपल ने ‘लेकिन’, ‘काश’, ‘रुदाली’, ‘दिल चाहता है’ जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन आज भी लोग उन्हें ‘बॉबी’ नाम से हीं याद करतें है और पुकारते है।