Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
07-Feb-2020 04:11 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौट आए हैं। पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिय़ा है। तेजस्वी दिल्ली में धुंआधार चुनाव प्रचार के बाद आज पटना लौटे हैं।
तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया था लेकिन बिहार को इस बजट में क्या मिला ।नीतीश कुमार बताए कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला आखिर क्यों धन्यवाद नीतीश जी ने किया।क्या बिहार में किसी प्रकार का कोई शुगर मिल या कोई कारखाना खोले जाने की बात की गई बजट में इस बजट में बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश जी ने कहा था कि वह पयालन रोकेंगे लेकिन आप को सत्ता में आते ही पलायन काफी बढ़ गया।किस मुह से बिहार के मुख्यमंत्री पूर्वांचलिए भाई से वोट मांगने का काम कर रहे है। उन्होनें कहा कि आज कई लोग हमसे जहाज में मिले जो बोल रहे थे कि हमको यही रोजगार मिल जाएगा तो हम बाहर क्यो जाएंगे। 2005 से पलायन का आंकड़ा हद से पार हुआ है।
वहीं राहुल गांधी के डंडे से मारने वाले बयान पर तेजस्वी ने कहा कि चुनाव परिणाम का लोगों को इन्तजार करना चाहिए।झारखंड में सब को पता है कि डंडा किस पर पड़ा है।लोग हरियाणा चुनाव में भी इसी तरह कह रहे थे लेकिन जब परिणाम आया तो रिजल्ट कुछ और हुआ ।इस तरह की बात नही करना चाहिए लाठी डंडा की बात नही बल्कि कलम की बात करनी चाहिए।
पटना सफाई कर्मियों के हड़ताल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इस सवाल का जबाब तो सरकार में बैठे लोग ही देंगे कि आखिर क्यों यह नौबत आई।स्वच्छ भारत अभियान तो केवल फोटो खिंचवाने का कार्यकम है।यह लोग सिर्फ फ़ोटो खिंचवाने चले जाते हैं जबकि हकीकत यह है कि पटना का कोई गली मुहल्ला नहीं है जहां गंदगी नही है।इनके नजर में तो गंदगी गरीब लोग है।