ब्रेकिंग न्यूज़

ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप 8th pay commission : 8वें वेतन आयोग में होगा बदलाव, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या है नया अपडेट; यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान

दिल्ली में भड़काऊ बयानबाजी करने वाले कपिल मिश्रा पहुंचे जंतर मंतर, निकालेंगे शांति मार्च

29-Feb-2020 11:37 AM

DELHI : भड़काऊ बयानबाजी से दिल्ली में हिंसा भड़काने के आरोप झेल रहे बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का हौसला एक बार फिर से बुलंद है। कपिल मिश्रा आज दिल्ली में शांति मार्च निकालने वाले हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से शांति मार्च में शामिल होने के लिए अपील की है।कपिल मिश्रा दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं। 


कपिल मिश्रा ने अपने समर्थकों से कहा है कि दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचकर मार्च में शामिल हो जाएं। दिल्ली हिंसा को लेकर बीजेपी के विरोधी लगातार आरोप लगा रहे हैं कि हिंसा के पीछे कपिल मिश्रा की तरफ से भड़काऊ बयान दिया जाना सबसे बड़ा कारण है। दिल्ली हाईकोर्ट में कपिल मिश्रा का वह वीडियो भी दिखाया जा चुका है जिसमें भड़काऊ बातें कहीं गई है लेकिन दिल्ली पुलिस ने अब तक कपिल मिश्रा के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है। अब कपिल मिश्रा एक बार फिर से दिल्ली की सड़क पर सक्रिय दिखेंगे।


कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर से निशाने पर लिया है कपिल मिश्रा ने कहा है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री निवास से 7 किलोमीटर दूर अंकित शर्मा के घर अब तक नहीं पहुंचे हैं अंकित शर्मा की दिल्ली हिलसा में जान चली गई थी कपिल शर्मा ने कहा है कि दिल्ली से दूर अखलाक के घर जाना तो केजरीवाल के लिए आसान है लेकिन अपने आवाज से 7 किलोमीटर दूर अंकित शर्मा के घर जाना उनके लिए मुश्किल काम है