UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
13-Feb-2020 05:27 PM
By Rahul Singh
PATNA : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने बिना किसी जनाधार के ही उम्मीदवार खड़े कर दिए। यह कहना है पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने पहुंचे रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि दिल्ली चुनावों में पार्टी के उम्मीदवारों को ऐसे ही खड़ा कर दिया गया था। लेकिन असल मुकाबला बिहार में होना है।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक से निकले रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक बार फिर पार्टी की प्लानिंग पर सवाल उठाए हैं। रघुवंश सिंह ने कहा है कि जब तक बूथ स्तर पर संघर्ष का कार्यक्रम घोषित नहीं होता वह पार्टी की तैयारी से संतुष्ट नहीं हो सकते।
वहीं राबड़ी आवास के बाहर हुए हंगामे पर उन्होनें कन्नी काट ली। उन्होनें कहा कि दिल्ली में सबका सफाया हो गया है अब बिहार की बारी है।वहीं रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि देश भर के सभी पार्टियों के लिए दिल्ली का चुनाव संदेश है ।दिल्ली की महान जनता ने एकजुटता का परिचय दे दिया है। उन्होनें कहा सभी के लिए मैसेज है कि सत्तापक्ष के लोगों के लिए मैसेज है कि तानाशाही नहीं चलेगी और विपक्ष के नेताओं के लिए संदेश है कि अब बीजेपी के खिलाफ एकजुट हो जाना है। वहीं रघुवंश सिंह ने लालू के समधी चंद्रिका यादव के बागी तेवर पर कहा कि अगर वे पार्टी छोड़ते हैं तो पार्टी का बड़ा नुकसान होगा।