मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
01-Feb-2020 04:33 PM
DELHI: बिहार की सियासी प्रतिद्वंदी नीतीश कुमार और तेजस्वी प्रसाद यादव कल दिल्ली में एक दूसरे से टकरायेंगे. दोनों नेता अपनी पार्टी और गठबंधन का प्रचार करने कल दिल्ली में मौजूद रहेंगे. उनकी सभाओं में जनता का मूड क्या होता है इस पर बिहार के लोगों की भी नजर रहेगी.
नीतीश और तेजस्वी की कल दिल्ली में सभायें
नीतीश कुमार की पार्टी दिल्ली में बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है. बीजेपी ने जेडीयू के लिए दो सीटें छोड़ी है. बुराडी और संगम विहार. दोनों सीटों पर कल नीतीश कुमार की जनसभा होगी. उनके साथ बीजेपी के बड़े नेता मौजूद रहेंगे. बुराडी की सभा में गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे. वहीं संगम विहार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे.
उधर तेजस्वी यादव भी कल से ही दिल्ली में अपना चुनावी अभियान शुरू कर रहे हैं. आरजेडी के सांसद मनोज झा ने बताया कि तेजस्वी यादव कल पालम विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर आरजेडी उम्मीदवार के लिए वोट मांगेगे. वहीं सोमवार को विकासपुरी में आरजेडी और कांग्रेस की संयुक्त सभा होगी. इस सभा में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा समेत कांग्रेस के दूसरे प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे. मनोज झा के मुताबिक तेजस्वी यादव 2 से लेकर 4 फरवरी तक दिल्ली में आरजेडी-कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. इस दौरान उनके दो रोड शो और दो जनसभायें होंगी.
दिल्ली में कांग्रेस ने आरजेडी से गठबंधन किया है. कांग्रेस 66 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. वहीं आरजेडी के लिऐ 4 सीटें छोड़ी गयी है. दिल्ली में बिहारी मूल के वोटरों की तादाद अच्छी खासी है. लिहाजा सभी प्रमुख पार्टियों की नजर उन पर लगी है. सत्तारूढ आम आदमी पार्टी ने कई बिहारियों को टिकट दिया है. वहीं बीजेपी ने जेडीयू और एलजेपी के साथ गठबंधन किया है.