ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / दिल्ली की साकेत कोर्ट ने शरजील को 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर...

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने शरजील को 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा, कल जहानाबाद से हुआ था गिरफ्तार

29-Jan-2020 07:43 PM

DELHI : देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम को दिल्ली की दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 5 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कल यानि मंगलवार को शरजील इमाम को जहानाबाद के काको गांव स्थित उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया था।


साकेत कोर्ट ने शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने आज को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम को पेश किया था।बिहार से गिरफ्तार हुए शरजील इमाम के वाटसएप मैसेज और ग्रुप्स की जांच के दौरान पता चला है कि शरजील से पीएफआई से जुडे कुछ लोग भी संपर्क में थे। लिहाजा दिल्ली पुलिस अब यह जानना चाह रही है कि शरजील का संबंध कहीं पीएफआई से तो नहीं है। दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम से जुडे़ दो वीडियो जांच के लिए सीएफएल भेजे हैं और उसकी आवाज का नमूना लेने की तैयारी कर रही है। शरजील को मंगलवार को बिहार से गिरफ्तार किया गया था और इसके पहले दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा समेत देश भर में उसके खिलाफ लगभग 5 मुकदमे दर्ज हुए हैं।


बता दें कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने को लेकर मंगलवार को बिहार के जहानाबाद से उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शरजील कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में देशद्रोह का मामला दर्ज किये जाने के बाद से फरार था।