Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
02-Feb-2020 05:26 PM
DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली जनसभा को संबोधित करने उतरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नीतीश कुमार ने आम बजट की सराहना करते हुए इसे सकारात्मक रास्ते पर चलने वाला बजट बताया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार का बजट टैक्स स्लैब के साथ लोगों को राहत देने वाला है।
दिल्ली के संगम विहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा है कि सौर ऊर्जा को लेकर सरकार ने जो कदम उठाए हैं वह बेहद सकारात्मक है नीतीश कुमार ने कहा है कि मौजूदा अर्थव्यवस्था के बीच विकास की राह पर ले जाने वाला बजट बताया है।
नीतीश ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पर्यावरण पर चिंता जाहिर करते हुए इसके लिए बजट में बड़ा कदम उठाया है ये सराहनीय है। उन्होनें कहा कि बिहार सरकार भी पर्यावरण के बिगड़ते मिजाज से वाकिफ है इसलिए बिहार में भी जल-जीवन-हरियाली जैसा बड़ा अभियान चलाया जा रहा है जिससे लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया जा सके। वहीं उन्होनें कहा कि किसानों के लिए भी केन्द्र सरकार ने थैली खोल दी है। किसानों के लिए सही मायने में केन्द्र सरकार चितिंत है और उनके लिए लगातार काम कर रही है। नीतीश ने कहा कि देश के अन्नदाता के उत्थान के बिना देश का उत्थान नहीं हो सकता।