ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / दिल्ली चुनाव में कांग्रेस-राजद के बीच समझौता, कांग्रेस ने छांटी हुई 4 सीटें...

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस-राजद के बीच समझौता, कांग्रेस ने छांटी हुई 4 सीटें RJD को थमा दी

19-Jan-2020 04:16 PM

DELHI: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-राजद के बीच गठबंधन का औपचारिक एलान हो गया. हुआ वही जो FIRST BIHAR ने पांच दिन पहले ही बता दिया था. कांग्रेस ने राजद के लिए चार सीटें छोड़ी है. लेकिन खास बात ये है कि चारों ऐसी सीटें हैं जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस का हाल बेहद बुरा था और इस चुनाव में उम्मीदवार ढ़ूढ़ने में भी परेशानी हो रही थी.


राजद को चार सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुए तालमेल में कांग्रेस ने राजद के लिए चार सीटें छोड़ी हैं. RJD को बुराडी, किराडी, उत्तम नगर और पालम सीट दी गयी है. अहम बात ये है कि ये सारी ऐसी सीटें हैं जहां कांग्रेस की हालत पिछले चुनाव में बेहद खराब रही थी. इस दफे भी वहां ढंग का उम्मीदवार ढ़ूढने तक में परेशानी हो रही थी. लिहाजा उन्हें राजद के हिस्से दे दिया गया.


कांग्रेस ने छोड़ी छांटी हुई सीट

कांग्रेस ने राजद को किराड़ी सीट दी है. 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को यहां सिर्फ दो हजार वोट आये थे. यानि कुल पड़े वोट का लगभग एक प्रतिशत. राजद को दी गयी दूसरी सीट बुराडी का हाल भी ऐसा ही है. बुराडी में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जमानत तक नहीं बची थी. कांग्रेसी उम्मीदवार को लगभग 6 हजार वोट आये थे, जो कुल वोट का सिर्फ 3 प्रतिशत था. इस चुनाव में कांग्रेस ने उन सीटों से पल्ला झाड़ कर राजद को थमा दिया.


नहीं मानी गयी 5 सीटों की राजद की मांग

वैसे RJD ने शुरू में कांग्रेस से 7 सीटों की मांग रखी थी. लेकिन बाद में 2 सीट कम कर 5 की मांग की. राजद नेता लगातार पांच सीटें मांगते रहे लेकिन कांग्रेस 4 सीट से ज्यादा देने को तैयार नहीं हुई. आखिर आखिर तक राजद के नेता पांचवी सीट के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन कांग्रेस ने उसका नोटिस नहीं लिया.


दिल्ली कांग्रेस के एक वरीय नेता ने फर्स्ट बिहार को बताया कि दिल्ली में राजद को सीट देने का कोई मतलब नहीं बन रहा था. यहां राजद का कोई जनाधार है नहीं. लेकिन एक तो कांग्रेस को इस दफे अच्छे उम्मीदवार ढ़ूढ़ने में परेशानी हो रही थी. दूसरे इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. लिहाजा दोनों बातों को ध्यान में रखकर राजद के लिए सीटें छोड़ी गयी है.