ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों

Home / news / 'दिल बेचारा' का टाइटल ट्रैक रिलीज, मनमोहक मुस्कान के साथ दर्शकों को छोड़...

'दिल बेचारा' का टाइटल ट्रैक रिलीज, मनमोहक मुस्कान के साथ दर्शकों को छोड़ गए सुशांत

10-Jul-2020 02:27 PM

DESK : सुशांत सिंह राजपूत के इस दुनिया को छोड़ कर चले जाने के बाद से ही उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का उनके फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनके इंतज़ार को थोड़ा विराम देते हुए इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को आज रिलीज कर दिया गया है. दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक को आज यू-टयूब पर रिलीज़ किया गया है.

फिल्म के ट्रेलर की तरह ही इस फिल्म के गाने को भी उनके चाहने वालों का प्यार मिल रहा है. इस गाने की लीरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखी है वहीं इस गाने को ए.आर रहमान ने अपनी आवाज दी है. इस गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफर किया है. कल इस गाने के टीज़र को रिलीज़ किया गया था. इस से पहले फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को इमोशनल कर दिया. इस गाने में सुशांत सिंह का डांस लाजवाब है.

दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक 2 मिनट 43 सेकेंड का है और इस गाने में सुशांत सिंह राजपूत स्टेज पर परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं. खूबसूरत लड़कियों से घिरे सुशांत काफी इंप्रेस करते दिखाई दे रहे हैं. सुशांत सिंह के साथ इस गाने में संजना सांघी भी डांस करती नजर आ रही हैं. फिल्म निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने इस गाने को लेकर कहा था कि, 'दिल बेचारा' का टाइटल ट्रैक मेरा पसंदीदा ट्रैक है. यह वो आखिरी गाना है, जिसे सुशांत ने फिल्म के लिए शूट किया था.'


इस फिल्म में सुशांत के किरदार 'मैनी' की वो जिंदादिली देखने को मिल रही है, जिसने संजना सांघी के किरदार 'किजी' को दीवाना बना दिया था. फिल्म में आपको सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी के अलावा सैफ अली खान और स्‍वास्तिका मुखर्जी भी दिखाई देंगी. ये फिल्म एंसेल एलगोर्ट और शैलेने वूडली स्टारर 'द फॉल्‍ट इन ऑवर स्‍टार्स' का हिंदी अडैप्‍शन है. 

बहुचर्चित इस फिल्म को 24 जुलाई 2020 को Disney+HotstarVIP पर रिलीज किया जाना है. इस फिल्म को आप बिना सब्सक्रिप्शन के भी देख सकेंगे. हालांकि सुशांत के फैंस इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखना चाह रहे थे. लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण मेकर्स ने ये फैसला टालते हुए फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया.