ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

Home / news / दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की तबीयत बिगड़ी, हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की तबीयत बिगड़ी, हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट

01-Sep-2021 04:03 PM

 DESK: दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो की तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। ब्लड प्रेशर नॉर्मल नहीं होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है।


यह भी बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार के निधन की वजह से सायरा बानो विगत कई दिनों से सदमें में थीं। दिलीप साहब को याद कर अक्सर वह भावुक हो जाया करती थीं और जिसका असर उनकी सेहत पर पड़ा। 77 वर्षीय सायरा बानो का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढ़ गया है जिस कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। 


तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण आज उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गौरतलब है कि 7 जुलाई को दिलीप कुमार का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से सायरा बानो बिल्कुल अकेली पड़ गई हैं और भावनात्मक रूप से टूट गई। इस दौरान सायरा बीमार रहने लगी। 


सायरा बानो की तबीयत खराब होने की खबर जैसे ही उनके फैंस को लगी वे सायरा बानो के जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। सोशल मीडिया के सहारे लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।