Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
07-Sep-2024 09:11 AM
By First Bihar
JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद के दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां काको थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार बाइक अचानक तालाब में गिर गई। उसपर सवार तीन लोग डूब गए। परिवार को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। तीन बाइक सवार में एक की मौत हो गई तो एक लापता है। वहीं एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में शुक्रवार की रात तीन लोग तालाब में डूबे गए, जिसमें एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धरहरा गांव निवासी तीस वर्षीय सुनील यादव के रूप में की गई। वह रेफरल अस्पताल में एंबुलेंस चालक था। जबकि पास के गांव मदारपुर के जितेंद्र उर्फ महबूब चौधरी लापता हैं। इसके अलावा धरहरा के जोधी यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बताया जा रहा है कि, सुनील यादव और जितेंद्र मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। धरहरा गांव के समीप तीखा मोड़ है, जहां तेज रफ्तार के कारण बाइक फिसलकर तालाब में चली गई। बाइक सवार दोनों लोग पानी में समा गए। पीछे से जोधी यादव आ रहे थे, दोनों को तालाब में डूबता देख बचाने के लिए पानी में कूद पड़े, बचाने के क्रम में वे भी डूबने लगे। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
वहीं, ग्रामीणों द्वारा आनन फानन सुनील यादव एवं जोधी यादव को तालाब से निकाला गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सुनील यादव को मृत घोषित कर दिया। जोधी यादव का इलाज चल रहा है। जितेंद्र उर्फ महबूब चौधरी का कोई अता-पता नहीं चल सका। ग्रामीणों द्वारा तालाब में खोजबीन की जा रही थी।
उधर. घटना की सूचना पर काको व घोसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सुनील यादव की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणोें ने बताया कि सुनील यादव रेफरल अस्पताल में एंबुलेंस चलाता था, ड्यूटी कर अपने घर लौट रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक तालाब में गिर गई।