ब्रेकिंग न्यूज़

बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प

Home / news / दीक्षांत समारोह में बोले तेजस्वी..कहा-अच्छा डॉक्टर वो होता है तो ज्यादा से ज्यादा...

दीक्षांत समारोह में बोले तेजस्वी..कहा-अच्छा डॉक्टर वो होता है तो ज्यादा से ज्यादा जिन्दगियां बचाए

15-Oct-2022 03:20 PM

KATIHAR: कटिहार में अल करीम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल हुए। इस मौके पर शिक्षा मंत्री और राजस्व मंत्री विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस आयोजन के लिए अल करीम यूनिवर्सिटी के ट्रस्टी राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम और यूनिवर्सिटी के तमाम लोगों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अच्छा डॉक्टर वो नहीं होता जो ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाए, अच्छा डॉक्टर वो होता है तो ज्यादा से ज्यादा जिन्दगियां बचाए। डॉक्टर को लोग धरती का भगवान मानते हैं। लोग डॉक्टर पर पूरा विश्वास करते हैं। 


कटिहार में अल करीम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कटिहार मेडिकल कॉलेज के ब्लड सेंटर और अत्याधुनिक कैथ लैब का भी उद्घाटन किया। अल करीम यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह के मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि अच्छा डॉक्टर वो नहीं होता जो ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाए, अच्छा डॉक्टर वो होता है तो ज्यादा से ज्यादा जिन्दगियां बचाए। यही कारण है कि डॉक्टर को धरती का भगवान माना जाता है। 


तेजस्वी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि हमारे आने के बाद जितने भी खाली पोस्ट थे वो सारे भरने का काम किया जा रहा है। बिहार में एक लाख 60 हजार नौकरी हम लोग देने जा रहे हैं। नीतीश जी के नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं। दस लाख नौकरी देने का काम किया था उसे पूरा करने जा रहे है। नौकरियों के अवसर हर क्षेत्र में लोगों को मिलेगा। बिहार के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है। इससे बढ़िया बात क्या हो सकती है।