Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप
02-Sep-2021 04:30 PM
PATNA : पटना पहुंचे राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कांग्रेस को लायक तो बीजेपी को नालायक संतान बताया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि दोनों सदनों में कांग्रेस पार्टी हमेशा राष्ट्रीय मुद्दे पर चर्चा कराना चाहती है लेकिन बीजेपी की सरकार को यह मंजूर नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर संसद में इन मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी तो कहां होगी.
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी-शाह की सरकार देश को बेचना चाहती है. एनडीए सरकार ने सत्ता का केंद्रीयकरण कर रखा है. बिना उनकी मर्जी के कोई चर्चा दोनों सदन में नहीं हो सकती. इसलिए कांग्रेस ने तय किया है कि महंगाई, बेरोजगारी और राष्ट्रीय संपदा के मुद्दे पर वह अलग-अलग प्रांतों में अपने लोगों को भेजेगी.
उन्होंने नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पीएम कहते हैं कि 70 साल में देश में कुछ नहीं हुआ, अगर कुछ नहीं हुआ तो आप बेच क्या रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि नीतीश आरएसएस-भाजपा के रंग में रंग गए हैं. जेपी-लोहिया के पाठ्यक्रम पुस्तकों से हटाए जाने का भी उन्होंने विरोध किया.