ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / दीघा से शेरपुर तक जाएगा मरीन ड्राइव, 11 KM तक बढ़ेगी लंबाई, खुलेंगे...

दीघा से शेरपुर तक जाएगा मरीन ड्राइव, 11 KM तक बढ़ेगी लंबाई, खुलेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मॉल और म्यूजियम

20-Feb-2023 09:02 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की खूबसूरती में शुमार पटना मरीन ड्राइव को लेकर अब बड़ा फैसला लिया गया है। अब इस सड़क मार्ग की लंबाई बढ़ा दी गई है। अब जेपी गंगा पथ दानापुर के आगे और मनेर के करीब शेरपुर तक बनाया जाएगा। इस बात का ऐलान बिहार के उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव ने किया है। 


दरअसल, पिछले दिनों समाधान यात्रा पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चर्चा की थी कि पटना में स्थित मरीन ड्राइव को 11 किलोमीटर तक बढ़ाया जाएगा। जिसके बाद अब पथ निर्माण विभाग के मंत्री और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसको लेकर यह फैसला किया है कि जेपी गंगा पथ को दानापुर की और विस्तार किया जाएगा।


मिली जानकारी के अनुसार बिहार के उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव ने गंगा पथ के विकास को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए यह निर्णय लिया है कि जेपी गंगा पथ को दानापुर की ओर विस्तार दिया जाएगा। इस बैठक में यह बताया गया है कि शेरपुर तक अगर जेपी पथ को बढ़ाया जाता है तो उसे पटना रिंग रोड और शेरपुर - दिघवारा के बीच बनने वाले नए पुल से जोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही साथ इसे बख्तियारपुर तक ले जाने का भी प्रस्ताव इस बैठक में लाया गया है जिसको लेकर बाद में निर्णय लिया जाएगा।


इसके साथ ही साथ तेजस्वी यादव ने मरीन ड्राइव एरिया में स्टेडियम, रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया, मॉल, कल्चरल व रिक्रिएशनल सेंटर, म्यूजियम, मल्टी स्टोरेज पार्किंग, किड्स व सीनियर सिटीजन पार्क, वाटर स्पोर्टस एक्टिविटी के साथ-साथ साइकिलिंग ट्रैक का निर्माण करवाने को लेकर भी चर्चा की है। 


आपको बताते चलें कि, वतर्मान में दीघा से दीदारगंज तक बन रहे गंगा पथ की कुल लंबाई 20.5 किमी है।इसका पहला चरण दीघा से पीएमसीएच तक पूरा हो चुका है। यह भाग 7.4 किमी लंबा है, जिसमें से 6.5 किमी सड़क का निर्माण बांध बना कर किया गया है। 2011 में गंगा पथ बनाने का प्रस्ताव सरकार ने पास किया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2013 में इसका शिलान्यास किया था।