Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन?
18-Oct-2024 08:01 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में परिवहन विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब राजधानी पटना में दीघा से एम्स गोलंबर के बीच भी अप और डाउन दोनों रूटों (मार्ग) पर सिटी बसें चलेंगी। परिवहन विभाग ने इस 17 किलोमीटर लंबे रूट को बस परिचालन के लिए चिह्नित किया है। विभाग ने इन अंतर्क्षेत्रीय मार्गों को अधिसूचित करने की अनुशंसा की है। साथ ही इस रूट पर परिचालन के संबंध में आपत्ति-सुझाव भी मांगे गए हैं। इसके लिए 21 अक्टूबर शाम 4 बजे तक की समयसीमा तय की गई है। इसके बाद इन मार्गों को अधिसूचित कर दिया जाएगा। विभाग के इस फैसले से गरीब मरीजों को फायदा होगा।
जानकारी के मुताबिक इन मार्गों पर परिचालन शुरू होने के बाद पटना सिटी से एम्स सीधे बस से जुड़ जाएगा। इसके अलावा गांधी मैदान से भी एम्स तक जाने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके पहले परिवहन विभाग ने कंगनघाट से आर ब्लॉक तक अप और डाउन दोनों रूटों पर सिटी बसों के परिचालन का फैसला किया था। इस मार्ग पर तो इसी महीने के अंत तक सिटी बसें दौड़ने लगेंगी। ये सिटी बस कंगनघाट से जेपी गंगा पथ और अटल पथ होते हुए चलाई जाएंगी।
इसके अलावा दीघा से एम्स गोलंबर तक बस शुरू होने के बाद तीन बड़े अस्पतालों से कनेक्टिविटी मिल जाएगी। एम्स, पीएमसीएच के अलावा एनएमसीएच तक मरीजों को लाने और ले जाने में आसानी होगी। समय भी कम लगेगा। अभी एम्स पहुंचने के लिए गरीब मरीजों को जाम से जूझना पड़ता है। इसके अलावा दीघा से आर ब्लॉक तक बस सेवा शुरू होने से मरीज रेलवे स्टेशन भी जल्दी पहुंच पाएंगे।
इधर, परिवहन विभाग जल्द ही इन रूटों पर बस के स्टॉपेज (ठहराव) की घोषणा करेगा। दीघा और एम्स में किस स्टॉपेज की शुरुआत होगी, अभी यह तय नहीं है। आपत्ति और सुझाव पर विचार करने के बाद इस संबंध में निर्णय जल्द लिया जाएगा।