बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
19-Dec-2019 01:45 PM
By saif ali
MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध को कंट्रोल करने में पुलिस जुटी हुई है. इसी कड़ी में मुंगेर में पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. अपराधियों के खिलाफ डीआईजी मनु महाराज की ओर से लगातार चलाये जा रहे ऑपरेशन में पुलिस ने हथियार स्मगलिंग का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने 5 हथियार तस्करों को 8 पिस्टल, एक सेंट्रो कार और 5 मोबाइल के साथ अरेस्ट किया है.
पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता की जानकारी देते हुए डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने मुंगेर जिले के रामनगर थाना इलाके में यह कामयाबी हासिल की है. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर हथियार की स्मगलिंग करने वाले हैं. पुलिस ने इसके लिए फौरन कार्रवाई शुरू की. एसटीएफ और पुलिस की टीम ने मिलकर चेकिंग अभियान शुरू किया.
उन्होंने आगे बताया कि चेकिंग के दौरान ही एक सेंट्रो कार से पुलिस ने पांच अपराधियों को 8 पिस्टल के साथ अरेस्ट किया. डीआईजी ने बताया कि गिरफ्त अपराधियों की पहचान पप्पू कुमार, अनिल कुमार, मिथुन कुमार, सद्दाम अली और गाड़ी का ड्राइवर नंदू शाह के रूप में की गई है. पुलिस फिलहाल तस्करी को लेकर उनसे पूछताछ कर रही है. उनकी निशानदेही के आधार पर छापेमारी की जा रही है. अपराधियों की एक सेंट्रो कार और 5 मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं.