ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / DIG मनु महाराज के नाम पर फर्जीवाड़ा, 2 बदमाश लड़कियों का अश्लील वीडियो...

DIG मनु महाराज के नाम पर फर्जीवाड़ा, 2 बदमाश लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

05-Mar-2020 05:03 PM

MUNGER : राजधानी पटना में वरीय पुलिस अधीक्षक यानी कि एसएसपी की जिम्मेदारी निभाने वाले फेमस आईपीएस अफसर मनु महाराज एक बार फिर से वापस लौट रहे हैं. फेसबुक पोस्ट से जानकारी मिलने के बाद लोग भी आश्चर्यचकित हैं. मनु महाराज फिलहाल मुंगेर रेंज के डीआईजी हैं. पटना एसएसपी के पद पर रहने के दौरान प्रोमोशन के बाद मनु महाराज डीआईजी बने थे.


फेसबुक पर मनु महाराज के वापस लौटने की खबर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई. लेकिन जैसे ही मनु महाराज के पास ये खबर पहुंची, वह भी हैरान हो गए. क्योंकि यह पोस्ट मनु महाराज ने नहीं बल्कि दो लड़कों ने की है. हालांकि पुलसि ने अब दोनों को अरेस्ट कर लिया है. ये दोनों बदमाश नकली फेसबुक आईडी बनाकर लड़कियों को ब्लैकमेल करने का काम करते हैं. 

news image


डीआईजी मनु महाराज के मुताबिक ने बताया कि दोनों बदमाश फेसबुक पर फर्जी आईडी और ईमेल बनाकर गलत इस्तेमाल करते थे. जिसको लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कर कराई गई थी. गिरफ्त दोनों बदमाशों की पहचान नीरज कुमार और उसके छोटे भाई राज कुमार के रूप में की गई है. ये लोग 'मॉलिक्युलर क्लासेस' में बच्चों को पढ़ाते थे. फेक आईडी का इस्तेमाल कर के ही ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जुटाने का काम करते थे. 

news image


डीआईजी ने बताया इन दोनों ने ही बदमाशी कर के फेसबुक पर पटना वापस आने की बात लिखी थी. जबकि वास्तविक में ऐसा कुछ भी नहीं है. इनकी मोबाइल से अश्लील फोटो और पोर्नोग्राफी भी मिले हैं. जिससे से लड़कियों को ब्लैकमेल करने का काम करते थे. पुलिस ने फिलहाल  कर लिया. अब इनके ऊपर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

news image