ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / दीदी को सता रही छोटे भईया तेजस्वी की शादी की चिंता, बिहार चुनाव...

दीदी को सता रही छोटे भईया तेजस्वी की शादी की चिंता, बिहार चुनाव के बाद बज सकती है लालू के घर में शहनाई

25-Jan-2020 07:17 PM

RANCHI : रांची के रिम्स में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी धन्नो यादव ने उनसे मुलाकात की है। इस मौके पर उन्होनें पापा  के साथ घंटों बिताएं। अब जब दीदी और पापा साथ बैठे तो तेजस्वी यादव की शादी की चर्चा उठनी लाजिमी है। दीदी के कहे मुताबिक तो यहीं लगता है कि इस बार बिहार चुनाव के बाद तेजस्वी यादव की शादी की शहनाई बज ही जाएगी।


पापा से मिलकर धन्नो ने कहा कि पापा परिवार और बच्चों को बहुत मिस कर रहे हैं। वहीं उन्होनें कहा कि पापा से परिवार के बारे में खूब बातें हुई। लगे हाथ उन्होनें तेजस्वी की शादी की भी चर्चा छेड़ ही दी। पापा से मिलकर जब वे बाहर निकली तो बहुत ही सधे अंदाज में कहा कि अभी वे अपना पॉलिटिकल कैरियर संभालने में लगे हैं। उसके बाद वे शादी कर लेंगे। दीदी ने इशारों में कह दिया कि बिहार के चुनाव के बाद तेजस्वी यादव की शादी पक्की है। सही भी है फिलहाल तेजस्वी अभी चुनाव में व्यस्त हैं। शादी के बारे में सोचने का वक्त तक नहीं है उनके पास । हां ये जरुर है कि बिहार की अग्निपरीक्षा में पास होते ही इस बार परिवार वाले उनके हाथ जरुर पीले कर देंगे।


धन्नो ने पापा से मुलाकात के बाद उनकी सेहत को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होनें भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे पापा को जल्द ठीक कर दें। इस बीच लालू यादव का मेडिकल बुलेटिन भी जारी हुआ।जिसमें उनके चिकित्सक डॉ डीके झा ने कहा कि उनका स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य है। उनकी किडनी 50 फीसदी काम कर रही है और शुगर लेवल ऊपर नीचे होते रहता है। उन्होनें अभी ठंड के मौसम में  गुनगुनी धूप में  लालू यादव को  बैठने की सलाह दी गई है और साथ ही सादा भोजन लेने को कहा गया है।लालू से शनिवार को समधी कैप्टन अजय सिंह यादव और नोखा की विद्यायक अनीता देवी ने भी उनसे मुलाकात की।