ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा

डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तिनसुकिया में करेंगे रोड शो और चुनावी सभा

22-Mar-2021 02:27 PM

PATNA : पश्चिम बंगाल समेत देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है. असम में भी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति अपने चरम पर है. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को कांटे की टक्कर देने वाले तेजस्वी यादव की एंट्री असम चुनाव में भी हो गई है. तेजस्वी यादव डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं. असम के तिनसुकिया में तेजस्वी यादव चुनावी सभा और रोड शो करेंगे.


तेजस्वी यादव की पार्टी तिनसुकिया और तेजपुर में अपना उम्मीदवार उतारी है. पहले चरण यानी 27 मार्च को यहां मतदान होने वाला है. आपको बता दें कि ये दोनों सीटें असम के हिंदीभाषी क्षेत्र में आती हैं, जहां तेजस्वी यादव वोटरों से आरजेडी उम्मीदवार को वोट देने की अपील करने पहुंचे हैं. तिनसुकिया में वोटरों की संख्या 1 लाख 65 हजार है. इसमें उत्तर बिहार और भोजपुरी भाषियों की भी बड़ी संख्या है. यहां के करीब 30 हजार वोटर छपरा, सिवान, गोपालगंज, मोतिहारी, बेतिया और मुजफ्फरपुर के रहनेवाले हैं. तेजस्वी इन्हीं के भरोसे दांव खेल रहे हैं. यहां 19 हजार मुस्लिम वोटर भी हैं, जिनसे तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी को फ़ायदा हो सकता है.


news image


तिनसुकिया के चालिया नगर मैदान में तेजस्वी यादव एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. तिनसुकिया के आरजेडी के उम्मीदवार हीरा देवी चौधरी के लिए वोट मांग रहे हैं.  आपको बता दें कि असम के चुनाव में आरजेडी ने कांग्रेस और UDF के साथ गठबंधन किया है. बताया जा रहा है कि आरजेडी यहां 4 से 5 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.