ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

डिब्बे में रखे बम को गुड़ समझ तोड़ने लगी महिला, अचानक बम ब्लास्ट से हुई घायल

29-Apr-2023 08:53 PM

By First Bihar

BUXAR: बक्सर में बम ब्लास्ट की घटना में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। महिला का इलाज वाराणसी स्थित निजी नर्सिग होम में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिलहाल पूरी मामले की छानबीन में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार एक डिब्बे में बम रखा हुआ था और महिला उसे गुड़ समझ रही थी। जैसे ही उसे तोड़ने की कोशिश की बम फट गया और महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। 


धमाका इतना जबरदस्त था कि दूर तक इसकी आवाज गूंज उठी। आनन-फानन में लोग इकट्ठा हो गये फिर पुलिस को सूचना दी गयी। बम ब्लास्ट की सूचना पर एफएसएल और बम निरोधक दस्ता की टीम भी मौके पर पहुंच गयी। वही घटनास्थल पर पहुंचे एसपी मनीष कुमार ने लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घर के किचेन में एक डिब्बा रखा हुआ था। महिला को लगा कि डिब्बे में गुड़ रखा हुआ है। 


वह उसे जैसे ही सिलौट पर कूटने लगी वह ब्लास्ट हो गया और अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घायल महिला की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बालादेव निवासी रामनाथ राम की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है। शांति देवी की हालत नाजुक बतायी जा रही है जिसका इलाज वाराणसी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। 


हालांकि कि महिला के घर की तलाशी के दौरान किसी तरह का विस्फोटक नहीं मिला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बम विस्फोट के बाद लोगों की भारी भीड़ महिला के घर के पास उमड़ गयी। पूरे इलाके में इस बात की चर्चा होने लगी। पुलिस ने इलाके के लोगों से भी घटना की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरू की।