Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
04-Dec-2019 06:41 PM
RANCHI : अपने हेलीकॉप्टर शॉट से मैदान में बॉलर्स के छक्के छुड़ाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी आवाज से लोगों को चौंका कर रख दिया है. सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें माही अपनी पत्नी साक्षी के लिए अनोखे अंदाज में गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं. पूर्व भारतीय कप्तान की आवाज सुनकर लोग उनके गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
गाना गाने की कोशिश करते महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में छाया हुआ है. बताया जा रहा है कि माही का यह वीडियो उनके घर हुई एक पार्टी का है, जिसमें वह गाना गाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने अपने कुछ करीबी दोस्तों के लिए एक स्पेशल पार्टी का आयोजन किया था. धोनी इस मौके पर अपने गाने से मेहमानों को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं. धोनी हाथ में माइक लिए 'जब कोई बात बिगड़ जाए...' गाने का अंतरा गाते दिख रहे हैं.
माही और साक्षी के इस पार्टी के कई बेहतरीन फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आये हैं. धोनी के फैंस उनके इस अनोखे अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. रांची में हुई इस पार्टी में साक्षी की सहेलियां यानी टीवी प्रोड्यूसर नीति और प्रीति सिमोन और पंजाब के प्रसिद्ध सिंगर-एक्टर जस्सी गिल भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में सभी स्टार मस्ती के मूड में दिख रहे हैं. प्रीति सिमोन ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए यह माही को वैरी टैलेंटेड बताया है. उन्होंने लिखा कि यह पोस्ट करने के लिए मेरा क़त्ल मत करना, मगर यह आवाज लोगों के बीच जानी चाहिए.