Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
05-Mar-2023 05:26 PM
By First Bihar
DESK: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की शुरूआत 31 मार्च से होने वाली है। आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जाएगा। जिसको लेकर टीमों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। CSK टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ- साथ महेंद्र सिंह धोनी भी चेपॉक स्टेडियम में ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया है। अभ्यास के दौरान माही के लम्बे- लम्बे शॉट्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, 31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल की मैच का पहला मुकाबला CSK और गुजरात टाइटंस के बीच में होगा। मैच को लेकर CSK के कप्तान और खिलाड़ी जम कर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसी दौरान सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा कि अभ्यास के दौरान माही अपने आक्रामक शॉट से कुछ गेंदों को स्टेडियम के बाहर ही पहुंचा दिया। वहीं हाल ही में सीएसके के द्वारा धोनी के प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें वह कुछ शानदार ड्राइव लगाते दिख रहे। जिसके बाद एक बार फिर माही का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि, 41 साल के धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ले लिया था। वहीं अब ये भी माना जा रहा है कि, आईपीएल का यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी IPL हो सकता है लेकिन इस मामले को लेकर अभी तक धोनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं IPL के पिछले सीजन में एमएस धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद रविंद्र जेडजा ने CSK की कमान संभाली थी। हांलाकि धोनी को वापस से CSKकी कमान थमा दी गई है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंस ने 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। आईपीएल के पहले सीजन 2008 से ही धोनी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।