ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / news / धोनी का रिटायरमेंट : हेमंत सोरेन बोले- BCCI रांची में कराये फेयरवेल मैच,...

धोनी का रिटायरमेंट : हेमंत सोरेन बोले- BCCI रांची में कराये फेयरवेल मैच, पूरा झारखंड मेजबानी करेगा

15-Aug-2020 10:34 PM

PATNA : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास के एलान के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने उनके सम्मान में फेयरवेल मैच कराने की मांग की है. हेमंत सोरेन ने बीसीसीआई से ये मांग की है.


ट्वीटर पर हेमंत सोरेन ने लिखा है
“देश और झारखण्ड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है.हम सबके चहेते झारखण्ड का लाल माही को नीली जर्सी पहने नहीं देख पायेंगे. पर देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं. मैं मानता हूँ हमारे माही का एक फ़ेयरवेल मैच राँची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बनेगा. मैं BCCI से अपील करना चाहूंगा कि माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाये जिसकी मेजबानी पूरा झारखंड करेगा.”


गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. धोनी ने आज शाम इंस्टाग्राम पर ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ गाने के साथ एक वीडियो पोस्ट किया. इसके साथ उन्होंने लिखा- “आप लोगों की तरफ से हमेशा मिले प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया. आज शाम 7 बजकर 29 मिनट के बाद से मुझे रिटायर ही समझें.”


महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार पिछले साल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के दौरान मैदान पर नजर आए थे. मैनचेस्टर में 9 जुलाई 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस सेमीफाइनल में धोनी ने 72 गेंदों पर 50 रन बनाए थे. वे लोअर बैटिंग ऑर्डर के बल्लेबाजों के साथ 240 रन के टारगेट का पीछा कर रहे थे. गुप्टिल के थ्रो पर वे 2 इंच से क्रीज चूक गए थे, माना गया कि इसी 2 इंच से भारत भी वर्ल्ड कप चूक गया. फैन्य मायूस थे और धोनी भी आंखों में आंसू लिए पैवेलियन लौट रहे थे. उसके बाद वे क्रिकेट मैदान पर नहीं दिखे.