ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

धोखेबाज निकला शाहरुख, होने वाली बीबी से कर दी ये डिमांड, अब शादी से कर रहा इनकार, सलमान ने भी दिया साथ

04-Feb-2023 12:45 PM

By First Bihar

BAGAHA: बगहा के रामनगर में प्रेम प्रसंग का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़के ने पहले तो अपनी गर्लफ्रेंड से अग्नि परीक्षा और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। लड़के के कहने पर लड़की ने वीडियो कॉल कर खुद को आग लगा दी लेकिन इसके बाद भी लड़के का दिल नहीं पिघला। प्यार में धोखा मिलने से आहत लड़की ने प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। 


दरअसल, लड़के और लड़की का घर अगल-बगल ही है। लड़की गांव के कुछ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। लड़की से पढ़ने के लिए खाहरुख के परिवार के बच्चें भी आते थें। इसका फायदा उठा कर शाहरुख और लड़की एक-दूसरे के करीब आ गए। शाहरुख पढ़ने आ रहे बच्चों की किताब में लव लेटर रखकर भेजता था। लेजट के माध्यम से ही उसने लड़की को प्रपोज भी किया था। लड़की ने पहले तो माना किया, लेकिन फिर धीरे-धीरे वो भी मान गई। फिर दोनों के प्यार का सिलसिला आगे बढ़ गया। लेटर के बाद अब मोबाइल पर बातें होने लगी थीं।


इधर, जब घर वालों को पत्ता चला तो लड़के की मां ने लड़की के घरवालों के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। शादी दोनों परिवारों के सहमति से तय कर दी गई। लड़की के परिवार वालों का कहना है कि 23 मार्च को शादी होनी थी। शादी में दहेज के रुप में लड़की के घरवालों ने लड़के को बाइक खरीदने के लिए एक लाख 80 हजार नगद दिए थे। पीड़िता ने बताया है कि 3 महीने पहले लड़के की मां उससे वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। बात करने के दौरान लड़के का मौसेरा बहनोई लड़के की मां के हाथ से फोन लेकर बात करने लगा।


जैसे ही इस बात की जानकारी शाहरुख को लगी तो वह लड़की को कॉल करके शादी नहीं करने की धमकी देने लगा। लड़की ने शाहरुख को समझाने की कोशिश की तो उसने लड़की से अग्नि परीक्षा की मांग कर दी। जिसके बाद लड़की ने वीडियो कॉल पर शाहरुख के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया हालंकि स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों ने लड़की को बचा लिया। अग्नि परीक्षा देने के बाद सबकुछ समान्य हो गया था लेकिन अब लड़का फिर से शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़ित लड़की ने महिला थाने में शाहरुख के साथ-साथ चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। 


पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला शाहरुख खान उर्फ़ अभिषेक गांव की 22 वर्षीय युवती से दो साल से प्रेम संबंध बनाकर उसका यौन शोषण कर रहा था। जिसमें चार अन्य लोग मुन्ना सफी, सलमान खान व शाहनाज खातून ने उसका साथ दिया है। महिला थाने के थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि युवती के आवेदन पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। नामजद अभियुक्त घर छोड़ फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।