ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / धीरेंद्र शास्त्री को लेकर फिर गर्म हुए मंत्री तेजप्रताप यादव, कहा - हम...

धीरेंद्र शास्त्री को लेकर फिर गर्म हुए मंत्री तेजप्रताप यादव, कहा - हम खुद सबसे बड़का बाबा, मेरे सामने जो आएगा उसको पाताल तक नाप देंगे

06-Jun-2023 08:37 AM

By First Bihar

PATNA : बागेश्वर धाम वाले महंत पंडित धर्मेंद्र शास्त्री बिहार से वापस जा चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद उनके नामों की चर्चा बिहार की राजनीति में थमने का नाम नहीं ले रही है। बिहार सरकार के मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर से बाबा बागेश्वर को खुलेआम चेतावनी दी है। तेजप्रताप यादव ने कहा है कि -हम सबसे बड़का बाबा है। हम ऐसे बाबा हैं कि जमीन से लेकर पताल तक नाप देंगे।



दरसअल, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को पटना के ज्ञान भवन में एककार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में विभागीय मंत्री तेजप्रताप यादव भी पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, - देखिए बिहार में  इतने बाबा आए। लेकिन हम बहुत बड़े बाबा हैं। हम ऐसे बाबा हैं कि जमीन से लेकर पाताल तक नाप देंगे। तेज प्रताप ने कहा कि हमारे सामने अगर कोई बाबा खड़ा हो गया तो हम उसको बताएंगे। 



बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि- कृष्ण भगवान ने जंगल में जाकर बांसुरी बजाई, जंगल में जाकर गाय चराए और हमको जंगल डिपार्टमेंट ही न मिला। हम भगवान कृष्ण के भक्त हैं, जरा सोचिए कि जो विभाग हमको मिला है वो कितना अच्छा है। इसमें बहुत सारे स्कोप हैं। सबसे बड़ी चीज है कि आपको पृथ्वी को बचाना है। समझिए ये जिम्मेदारी भगवान के द्वारा मिली है। 


इसके आलावा तेज प्रताप ने कहा कि, विरोधी तो एक हजार लोग हैं जो मजाक उड़ाएंगे कि काम नहीं हो रहा है।  लेकिन, हम लगातार हमलोग काम कर रहे हैं। प्रधान सचिव ने बताया कि- अलग-अलग राज्यों से भी प्रदूषण होता है। जैसे झारखंड हो गया, बंगाल हो गया या यूपी है। हमलोगों को सजग रहना होगा। सारे लोगों को मिलना होगा। एक होना होगा पूरे राज्य को तब जाकर प्रदूषण दूर होगा। हम लोगों का विभाग काम भी कर रहा है।