ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा

'धर्म के नाम पर नहीं मिलेगा आरक्षण....', बोले अमित शाह ... खत्म करेंगे मुस्लिम रिजर्वेशन, एटम बम से भी नहीं लगता डर

23-May-2024 02:41 PM

By First Bihar

DESK : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार धर्म के आधार पर मुस्लिम आरक्षण को समाप्त करेगी। हमारा संविधान किसी के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देता है। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ये कहते हैं कि इन्होंने देश के गरीबों के लिए ढेर सारे काम किए हैं। सेना की वैन रैंक, वन पेंशन की मांग थी. इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी ने इसे पूरा नहीं किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे पूरा कर दिखाया। 


वहीं, अमित शाह ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को उल्टा लटका कर सीधा कर दिया है। पहले यहां कट्टे बनते थे। आज ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। हो सकता है किसी दिन यहां बना हुआ तोप का गोला पाकिस्तान पर चल जाए। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह कहते थे कि आर्टिकल 370 हटने पर खून की नदिया बह जाएंगी। राहुल जी ये आपकी दादी का समय नहीं है। वहां एक कंकर तक नहीं चला है। 


अमित शाह ने कहा कि, इंडिया गठबंधन का मकसद एससी-एसटी और ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालने का है। कल ही बंगाल हाईकोर्ट का एक फैसला आया है। ओबीसी की लिस्ट में बंगाल सरकार ने 180 मुस्लिम जातियों को डाल दिया था और हमारे पिछड़े वर्ग के आरक्षण का अधिकार मुसलमानों को देने का काम किया था।  हमारा संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देता। उन्होंने कहा कि इसलिए कल 2010 से 2024 के बीच बंगाल सरकार ने जितनी भी मुस्लिम जातियों को ओबीसी आरक्षण दिया था, उसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हम धर्म के आधार पर मुस्लिम आरक्षण समाप्त कर देंगे। 


उधर, शाह ने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि पाकिस्तान का सम्मान करो, उनके पास एटम बम है राहुल गांधी को हम बताना चाहते हैं कि बीजेपी वाले एटम बम से डरने वाले नहीं हैं. पीओके भारत का है, रहेगा और हम इसे लेकर रहेंगे। पाकिस्तान के नेता कहते हैं कि पीओेके हमारा है और कांग्रेस के नेता कहते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। एटम बमों से देश के मसले हल नहीं होते हैं, एटम बम जैसे वज्र इरादों से होते हैं जो नरेंद्र मोदी के पास है।