पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
14-Mar-2024 10:45 AM
By First Bihar
PATNA : नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। इस कानून पर सवाल उठा रहा है। यहां तक कि तीन मुख्यमंत्रियों ने दावा किया है कि वो अपने राज्य में सीएए लागू नहीं होने देंगे। अब इस मामले में राजद के राज्यसभा सांसद मनोज सिन्हा ने जोरदार पलटवार किया है। मनोज सिन्हा ने कहा कि -यह कानून कहीं से उचित नहीं है।
मनोज सिन्हा ने कहा कि - 2019 में यह कानून सदन से पारित हुआ था। उस दौरान भी हमारी पार्टी को अपने तरफ से जो कहना था हमने कहा था। यह कानून संविधान के अनुसार नहीं है। संविधान में धर्म के आधार पर भेदभाव का अधिकार नहीं है। मैं यह पूछना चाहता हूं श्रीलंका के तमिल हिंदुओ ने क्या बिगाड़ा है। अब साढ़े चार बाद सरकार जागी है और यह कानून लागू कर रही है। यह जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश है।
इसके आगे सिन्हा ने कहा कि - केंद्र सरकार के पास नौकरी पर बोलने के लिए कुछ है ही नहीं। बिहार में तेजस्वी जी ने एक नई लकीर खींच दी है अब हर कोई उसी पर चलने की कोशिश में लगे हुए हैं। आज आप कहीं भी किसी से पूछ लिगिए नौकरी मतलब तो सब कोई बोलेगा तेजस्वी यादव। इसलिए इस पर कोई चर्चा ही नहीं है।
उधर, राज्य में बढ़ते अपराध के मामले को लेकर मनोज सिन्हा ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं जो किसी के नाखून काटने पर जंगल राज बताते थे आज सर धर से अलग हो रहा है तो इसको कौन सा राज कहेंगे। ये लोग बस दूसरों का देखते हैं, इन्हें अपना कुछ नजर नहीं आता है। आज बिहार में कौन सुरक्षित है यह बताएं।